Bihar में बिछ रहा सड़कों का जाल- इस जिले से गुजरेंगे 6 नेशनल हाईवे, जानें – प्रोजेक्ट्स डिटेल –

road network being laid in
Publish : 11-04-2023 8:38 AM Updated : 11-04-2023 8:38 AM
Views : 222

बिहार से दूसरे राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। वहीं, प्रदेश में कई नेशनल हाईवे भी तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग बिहार के भागलपुर जिले से होकर गुजरेंगे। अब आप इन 6 राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में जानना चाह रहे होंगे। तो आइए जानते हैं इन प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से।

 

दरअसल, वर्तमान में दो एनएच भागलपुर से होकर गुजरते हैं, लेकिन जल्द ही चार अन्य एनएच भी इस जिले से गुजरने वाले हैं। पूर्वी बिहार से गुजरने वाले सभी एनएच मार्ग भागलपुर में जुड़ रहे हैं। ऐसे में भागलपुर से देश के किसी भी कोने में सड़क मार्ग से आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा।

जानिए इन हाईवे का रूट

बिहार के भागलपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में बक्सर से भागलपुर तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने की योजना है। दूसरा मुंगेर के मिर्जाचौकी से गुजरने वाली सड़क मोकामा-बेगूसराय एनएच 130 से कटकर भागलपुर होते हुए मुंगेर पुल से झारखंड जाएगी। विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाला तीसरा फोर लेन ब्रिज नवगछिया में NH31 और भागलपुर में NH80 से जुड़ जाएगा। इसे NH 121B नाम दिया गया है।

 

साथ ही एनएच 31 से बीरपुर (सुपौल) तक सड़क पहुंचनी है। इस सड़क का नाम एनएच 106 होगा। यह सड़क भी भागलपुर से होकर ही गुजरेगी। दरअसल, NH31 को खगड़िया के महेशखूंट से काटकर सहरसा की ओर कर दिया गया है। इसे एनएच 107 के नाम से जाना जाता है। लेकिन फुलौत पुल बनने के बाद यह मधेपुरा में एनएच 106 से जुड़कर भागलपुर से जुड़ जाएगा। ऐसे में भागलपुर बिहार का पहला जिला होगा जहां से कुछ साल बाद करीब छह एनएच गुजरेंगे।

    थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

    थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

    30-08-2023 8:14 PM
    Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

    Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

    23-08-2023 11:46 PM
    बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

    बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

    22-08-2023 8:44 PM
    बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

    बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

    22-08-2023 7:44 PM