Cyber Thana Begusarai: थाना के नाम पर एक कंप्यूटर और प्रिंटर: नाम साइबर थाना काम कैफे का, एफआईआर तक नहीं होती है दर्ज

name cyber station work cafe
Publish : 12-05-2023 5:52 AM Updated : 12-05-2023 5:52 AM
Views : 167

बेगूसराय के साइबर थाना में साइबर कैफे का काम होता है। यह नाम का थाना है। यहां न तो केस दर्ज होता है न ही अब तक शिकायतकर्ता को किसी प्रकार का न्याय मिल पाया है। इस कथित साइबर थाना में साइबर कैफे की तरह एक कंप्यूटर और एक प्रिंटर है। शिकायतकर्ता के पहुंचने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उसकी एक छाया प्रति थमा दी जाती है। हां, यह तल्ख हकीकत है।

 

साइबर थाना पहुंच कर इसकी तहकीकात की, तो थाना की यहीं सच्चाई सामने आई । साइबर थाना के कर्मी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उसकी एक काॅपी शिकायतकर्ता को देकर एक कापी संबंधित थाना को देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। साइबर एक्ट के तहत की गई शिकायत साइबर थाना में नहीं बल्कि घटना से संबंधित थाने में दर्ज होती है।

 

इसके लिए शिकायतकर्ता को साइबर थाना से लेकर लोकल थाने के कई बार चक्कर लगाने पड़ते है। इस प्रक्रिया में कई दिन का समय लगने के बाद पीड़ित की एफआईआर घटना के क्षेत्र वाले थाना में दर्ज हो पाती है

 

2023 में ही अब तक 60 लाख रुपए की हुई ठगी
 

करीब दो दर्जन से अधिक एफआईआर हुई है दर्ज
95 फीसदी साइबर ठगी या वारदात का खुलासा नहीं कर पाती है पुलिस
शातिर साइबर अपराधियों के सामने बौनी नजर आती है पुलिस
साल 2023 में अधिकतम 25 लाख रुपए की ठगी की एक एफआईआर दर्ज हुई है

 

डीएसपी की भी तैनाती नहीं हो पाई

बिहार सरकार ने साइबर थाना में डीएसपी की नियुक्ति का आदेश दे रखा है । मिली जानकारी के अनुसार साइबर थाना में एक डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 2 अवर निरीक्षक, एक प्रोग्रामर, 3 डाटा सहायक और एक चालक की तैनाती की जाएगी।

 

एक अनुसंधानकर्त्ता व आॅपरेटर के भरोसे है साइबर थाना

साइबर थाना में फिलहाल एक अवर निरीक्षक और एक संविदा पर कार्यरत ऑपरेटर हैं। इन्हीं 2 कर्मियों के भरोसे साइबर थाना अपना कार्य कर रहा है। साइबर थाना में 2 कम्प्यूटर और 2 सीपीयू है। कम्यूटर आॅपरेटर डीनो मारियो ने बताया कि अभी साइबर थाना में आने वाले पीड़ितों का साइबर पोर्टल पर कम्पलेन लिखा जाता है।

 

यह शिकायत पुलिस मुख्यालय के साइबर सेल शिकायत नंबर 1930 पर कोई भी शिकायतकर्ता दर्ज करवा सकता है। हमलोग शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित थाने को एफआईआर करने के लिए भेज देते हैं। साइबर थाना में पीड़ितों के बैठने के लिए सिर्फ 2 कुर्सी है। साइबर थाना के अनुसंधानक सह अवर निरीक्षक जितेंद्र राम ने बताया कि साइबर थाना में कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती है।

 

जीर्ण-शीर्ण एक हाॅल के आधे हिस्से में बना दिया गया है साइबर थाना

विशनपुर स्थित एससी-एसटी थाना के एक प्रांगण में साइबर थाना खोला गया है। एससी-एसटी थाना के परित्यक्त एक हाॅल के आधे हिस्से को पर्दा से अलग कर साइबर थाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से साइबर थाना ने अपना कार्य शुरू किया है।

एससी /एसटी थाना। परिसर में साइबर सेल पब्लिक को मदद पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।

    थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

    थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

    30-08-2023 8:14 PM
    Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

    Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

    23-08-2023 11:46 PM
    बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

    बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

    22-08-2023 8:44 PM
    बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

    बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

    22-08-2023 7:44 PM