पति की हत्या के जुर्म में जेल में बंद महिला बनी माँ, 8 महीने से है सलाखों के पीछे, अब दिया बच्चे को जन्म

jailed woman became mother for
Publish : 23-02-2023 7:43 PM Updated : 23-02-2023 7:44 PM
Views : 167

बगहा. पति की हत्या के जुर्म में जेल में बंद महिला मां बनी है। महिला विगत 8 माह से उपकारा बगहा में बंद है। महिला के साथ उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी भी जेल की सलाखों के पीछे हैं। वहीं महिला ने अब बच्चे को जन्म दिया है. 

 

बता दें की महिला मधु देवी बथवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है. 8 माह पूर्व उस पर आरोप लगा था कि उसने अपने प्रेमी व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर पति लोरीक यादव की हत्या कर दी थी। लोरिक का शव गन्ना के खेत में बरामद हुआ था। 

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ केबीएन सिंह ने बताया की बुधवार यानी 22 फरवरी की देर रात सदर अस्पताल में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उपकारा बगहा से पुलिस कस्टडी में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया और आज सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कहा जा रहा है कि महिला जब गिरफ्तार होने के बाद जेल लाई गई थी उस समय गर्भवती थी. अब उसने बच्चे को जन्म दिया है. 

Begusarai news: घर वाले शादी को नहीं हुए तैयार तो बेगूसराय की

Begusarai news: घर वाले शादी को नहीं हुए तैयार तो बेगूसराय की

26-03-2023 11:38 AM
Muzaffarpur Love story: भांजे पर फिदा हुई सगी मौसी, पति और दो

Muzaffarpur Love story: भांजे पर फिदा हुई सगी मौसी, पति और दो

25-03-2023 12:05 PM
Begusarai News: बेगूसराय के दो बच्चों ने डांस के राष्ट्रीय मुकाबले में

Begusarai News: बेगूसराय के दो बच्चों ने डांस के राष्ट्रीय मुकाबले में

23-03-2023 9:46 PM
यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी पर बवाल जारी... विरोध में हाइवे जाम,

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी पर बवाल जारी... विरोध में हाइवे जाम,

23-03-2023 4:49 PM