गंगा का जल स्तर बढ़ने से घरों में घुसा बाढ़ का पानी

ganga ka jal astar badhne
Publish : 22-08-2022 8:38 PM Updated : 22-08-2022 8:39 PM
Views : 145

लखमिनिया : गंगा नदी का पानी पिछले कई दिनों से तेजी से बढ़ने लगा है। इससे गुप्ता लखमिनिया बांध के दक्षिणी भाग में बसे लोगों के घरों में पानी घुस गया है। आधारपुर पंचायत के बिनलपुर में कई घरों तथा अयोध्या घाट पर बनी दुकानों में पानी घुसने से लोग वह जगह छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। कई लोग घर छोड़कर उंचे स्थानों पर रहने को विवश हैं।

 

बताया जा रहा है कि प्रतिघंटा तीन से चार सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। लगातार पानी बढ़ने से गुप्ता लखमिनियां बांध पर भी दबाव बढ़ने लगा है। हालांकि, बाढ़ आपदा विभाग द्वारा निरंतर बांध पर नजर रखी जा रही है। बांघ पर जगह जगह मिट्टी भरे बोरी रखकर एहतियात बरता जा रही है। इधर, लोगों का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से पानी का बढ़ना जारी है। लेकिन, अधिकारियों की टीम अब तक लोगों का हालचाल भी लेने नहीं पहुंची है। गौरतलब है कि बिनलपुर के पास गंगा का कटाव भी तेजी से होने के कारण जमींदारी बांध पर खतरा बढ़ गया है। बीडीओ संदीप पाण्डेय ने बताया कि वे गंगा का बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। आपदा प्रबंधन की टीम भी सजग है। सभी स्थिति से निपटने को तैयार हैं। इधर, कई बीघे मक्के, पशुचारा आदि डूबने से नष्ट हो गए। किसान नेता दिनेश सिंह ने डीएम से बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त नाव की व्यवस्था करने तथा जिनके घरों में पानी घुसने लगा हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने, खाने-पीने की व्यवस्था जल्द करने की मांग की है।

    Begusarai Simariya Dham: हरिद्वार से सुंदर होगा बेगूसराय का सिमरिया धाम, 115

    Begusarai Simariya Dham: हरिद्वार से सुंदर होगा बेगूसराय का सिमरिया धाम, 115

    30-05-2023 8:02 PM
    Simariya Ghat: कुछ ऐसी दिखेगी सिमरिया तीर्थ की तस्वीर, 30 मई को

    Simariya Ghat: कुछ ऐसी दिखेगी सिमरिया तीर्थ की तस्वीर, 30 मई को

    29-05-2023 8:08 PM
    Hindu Muslim: हिंदू युवक को शादीशुदा मुस्लिम महिला से हुआ प्यार, 4

    Hindu Muslim: हिंदू युवक को शादीशुदा मुस्लिम महिला से हुआ प्यार, 4

    26-05-2023 3:40 PM
    Litchi show: बिहार में ‘लीची शो’, किसान करेंगे कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा,

    Litchi show: बिहार में ‘लीची शो’, किसान करेंगे कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा,

    23-05-2023 4:00 PM