Cyber Crime Thana: बेगूसराय को मिला अपना साइबर थाना, डीआईजी ने किया उद्घाटन: साइबर क्राइम के मामले होंगे दर्ज, सीधे थाने में जाकर दे सकते हैं आवेदन

Begusarai News: बेगूसराय को आज से अपना साइबर थाना उपलब्ध हो गया है। इसका उद्घाटन खगड़िया और बेगूसराय रेंज के डीआईजी बाबूराम ने फीता काटकर किया। इस संबंध में बेगूसराय के डीआईजी बाबूराम ने कहा कि आज बेगूसराय में साइबर थाना का उद्घाटन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर इसकी स्थापना की गई है। आज से जिला के जितने भी साइबर क्राइम के घटनाएं होंगे वह यहां दर्ज होगी। वही दूसरे थाना में जो साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं, उसमें यहां से मदद की जाएगी। इसके लिए यहां पर तकनीकी अनुसंधान के जानकार उपलब्ध है। डीआईजी बाबूराम ने बताया कि यहां पर एक डीएसपी और इंस्पेक्टर रेंज के पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है।
बताते चलें कि यह साइबर थाना SC-ST थाना परिसर में अवस्थित है। उन्होंने बताया कि यहां पर ऑनलाइन इंटरनेट से संबंधित वित्तीय अपराध की शिकायतें दर्द होगी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि संबंधित पीड़ित व्यक्ति सीधे थाने में उपस्थित होकर प्राथमिकी हेतु आवेदन समर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की आवश्यक होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डाक के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की आवश्यक होने पर जांच की जाएगी।