शहादत दिवस: समसा गांव में भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

प्रखंड के समसा में शहीद ए आजम भगत सिंह मेमोरियल कमिटी के तत्वावधान में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण रविवार को किया गया। शोषित समाज दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, जिला पार्षद अंजनी सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मूर्ति का अनावरण किया।
श्री कुमार ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई को उंचाई प्रदान किया।धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि लगभग 20 वर्षों के अथक मेहनत और सतत लगन के बाद सपना साकार हुआ।
महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बलिदानी भगत सिंह की मूर्ति समसा के धरती पर स्थापित कर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगत अतिथियों को फूल माला, चादर, बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ने राजकिशोर प्रसाद, नंदकिशोर तांती, मुकुल प्रकाश, विपिन ने भी विचार रखा।