समलैंगिक प्यार(Homosexual love) : बेगूसराय में 2 सहेलियां बीच समलैंगिक प्रेम चढ़ा परवान पर पहुँचगई कोर्ट मैरिज करने

Begusarai latest news: शुक्रवार की शाम बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में दो समलैंगिक सहेली कौतूहल का विषय बन गई। इस दौरान सहेलियों के स्वजन के न्यायालय पहुंचने और एक सहेली को अपने साथ ले जाने की बात पर घंटों हंगामा होता रहा। हंगामा होता देख न्यायालय परिसर में जुटे अधिवक्ताओं ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन दोनों सहेलियों पर प्यार का ऐसा भूत सवार था कि वे अलग होने को तैयार नहीं हुईं।
दो लड़कियों के बीच समलैंगिक प्रेम बेगूसराय में
मामला उलझता देख अधिवक्ता ने बंधपत्र बनवाकर दोनों सहेली को महिला थाने को सौंप दिया। महिला थाने से दोनों को बालिग देखकर देर रात मुक्त कर दिया गया। इधर, उक्त घटनाक्रम की चर्चा शहर में जोर-शोर से हो रही है। 2020 में भी समलैंगिक प्यार के एक मामले में झारखंड के चतरा से एक प्रेमिका अपनी सहेली के ससुराल पहुंच गई थी।
प्रेम चढ़ा परवान पर पहुँचगई कोर्ट मैरिज करने हो गया हंगामा
पति द्वारा पुलिस में फरियाद लगाने के बाद समलैंगिक सहेलियों को साथ रहने की अनुमति मिली और दोनों एक साथ अपना घर बसाने चली गई थीं। नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक निवासी 20 वर्षीया पिंकी व हर्रख निवासी 22 वर्षीया काजल समलैंगिक सहेली हैं। दोनों बीए की छात्रा हैं और शादी कर एक साथ रहना चाहती हैं। स्वजनों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया।