दिवाली पर बेगूसराय बिहार का सबसे प्रदूषित शहर, पटना-सहरसा में भी हवा खराब

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो बेगूसराय बिहार का सबसे प्रदूषित शहर है। दीपावली पर भारी आतिशबाजी होने की संभावना है, ऐसे में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।
बिहार में दिवाली के मौके पर प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में पहुंच गया है। राजधानी पटना, बेगूसराय, सहरसा जैसे शहरों में सोमवार 24 अक्टूबर 2022 को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर है। शाम में दीपावली पर भारी आतिशबाजी होने की संभावना है, ऐसे में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।
नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो बेगूसराय बिहार का सबसे प्रदूषित शहर है। यहां सोमवार सुबह 9 बजे एक्यूआई सर्वाधिक 289 दर्ज किया गया, जो कि खराब स्तर है। इसके बाद पटना के दानापुर में 258 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, सहरसा में भी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और सुबह 9 बजे एक्यूआई 209 के आंकड़े पर पहुंच गया।
बिहार के विभिन्न शहरों में 24 अक्टूबर सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) यहां देखें-
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
---|---|---|---|
अररिया | खरहिया बस्ती | 184 | अच्छी नहीं है |
आरा | डीएम ऑफिस | 166 | अच्छी नहीं है |
औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 119 | अच्छी नहीं है |
बेगूसराय | आनंदपुर | 289 | खराब |
बेतिया | कमलनाथ नगर | 131 | अच्छी नहीं है |
भागलपुर | कचहरी चौक | 145 | अच्छी नहीं है |
मायागंज | 156 | अच्छी नहीं है | |
बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | डाटा नहीं है | |
बक्सर | सेंट्रल जेल | 124 | अच्छी नहीं है |
छपरा | दर्शन नगर | 150 | अच्छी नहीं है |
दरभंगा | टाउन हॉल | डाटा नहीं है | |
गया | कलेक्टर ऑफिस | 131 | अच्छी नहीं है |
करीमगंज | 139 | अच्छी नहीं है | |
राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 77 | ठीक है | |
हाजीपुर | औद्योगिक क्षेत्र | 124 | अच्छी नहीं है |
कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | 144 | अच्छी नहीं है |
किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 104 | अच्छी नहीं है |
मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | डाटा नहीं है | |
मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 162 | अच्छी नहीं है |
मुंगेर | टाउन हॉल | डाटा नहीं है | |
मुजफ्फरपुर | बुद्ध कॉलोनी | 186 | अच्छी नहीं है |
दाउदपुर कोठी | 141 | अच्छी नहीं है | |
डीएम ऑफिस | 124 | अच्छी नहीं है | |
पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 258 | खराब है |
शिकारपुर हाई स्कूल | 91 ठीक है | ||
तारामंडल | 131 | अच्छी नहीं है | |
मुरादपुर | 121 | अच्छी नहीं है | |
रजबंसी नगर | 174 | अच्छी नहीं है | |
समनपुरा | 138 | अच्छी नहीं है | |
पूर्णिया | मरियम नगर | 148 | अच्छी नहीं है |
राजगीर | डांगी टोला | 99 ठीक है | |
सहरसा | पुलिस लाइन | 209 | खराब है |
समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | डाटा नहीं है | |
सासाराम | दादा पीर | 87 ठीक है | |
सीवान | चित्रगुप्त नगर | 182 | अच्छी नहीं है |
AQI के अंक शहर की वायु गुणवत्ता का असर निर्धारित करते हैं। AQI को कई वर्गों में बांटा गया है और उसी के अनुरूप वायु गुणवत्ता पर क्या असर होगा इसका निर्धारण होता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के अंक क्या प्रदर्शित करते हैं नीचे देखें-
AQI 0-50 यानी हवा अच्छी है
AQI 51-100 यानी हवा ठीक है (संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत)
AQI 101-200 यानी हवा अच्छी नहीं है (फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत)
AQI 201-300 यानी हवा खराब है (लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत)
AQI 301-400 यानी हवा बहुत खराब है (लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा)
AQI 401-500 यानी हवा खतरनाक है (स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खराब)