Begusarai: बेगूसराय में रंग बरसे भीगे चुनरवाली... गीत पर बीडीओ मैडम ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

bdo madam danced on the
Publish : 10-03-2023 9:47 AM Updated : 10-03-2023 9:47 AM
Views : 105

छौड़ाही (बेगूसराय)। बिहार में होली के मौके पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जश्न से जुड़े कई वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

 

ऐसा ही एक वीडियो बेगूसराय से सामने आया है। इसमें बीडीओ को होली के गीत पर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

 

जानकारी के अनुसार, होली का अवसर और बैकग्राउंड में से आ रहे रंग बरसे भीगे चुनरवाली... गीत के मदमस्त संगीत को सुनकर छौड़ाही बीडीओ रवि कुमारी अपने आप को रोक नहीं सकीं।

 

इस दौरान उन्होंने और मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाए। बीडीओ प्रखंड क्षेत्र में भी कई जगह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ होली उत्सव में शामिल हुईं। अब उनके इस निराले अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

...और बीडीओ मैडम लगाने लगीं ठुमके

दरअसल, बुधवार को रंगोत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा था। छौड़ाही बीडीओ रवि कुमारी क्षेत्र में घूम कर विधि व्यवस्था नियंत्रण के साथ-साथ होली उत्सव में ग्रामीणों के साथ भाग ले रही थीं।

 

एक जगह बीडीओ रवि कुमारी, सीओ विजय प्रकाश, ओपी अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी पूजा शर्मा आदि अधिकारीगण खड़े होकर बात कर रहे थे।

 

इस दौरान पीछे से फिल्मी होली गीत रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे... बजने लगा। यह गीत सुन बीडीओ मैडम का ध्यान भटक गया और होली की मस्ती उन पर ऐसी छा गई कि खुद भी गुनगुनाते हुए ताल में ताल मिलाकर अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ठुमके लगाने लगीं। 

 

अब वायरल वीडियो में यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं। बीडीओ कहती हैं कि रंगोत्सव हमारी प्राचीन परंपरा का अंग है। अपने लोगों के साथ क्षेत्र में होली खेलने का मजा ही कुछ और रहता है। इससे कार्य क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ाव भी मजबूत होता है।

Begusarai news: घर वाले शादी को नहीं हुए तैयार तो बेगूसराय की

Begusarai news: घर वाले शादी को नहीं हुए तैयार तो बेगूसराय की

26-03-2023 11:38 AM
Muzaffarpur Love story: भांजे पर फिदा हुई सगी मौसी, पति और दो

Muzaffarpur Love story: भांजे पर फिदा हुई सगी मौसी, पति और दो

25-03-2023 12:05 PM
Begusarai News: बेगूसराय के दो बच्चों ने डांस के राष्ट्रीय मुकाबले में

Begusarai News: बेगूसराय के दो बच्चों ने डांस के राष्ट्रीय मुकाबले में

23-03-2023 9:46 PM
यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी पर बवाल जारी... विरोध में हाइवे जाम,

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी पर बवाल जारी... विरोध में हाइवे जाम,

23-03-2023 4:49 PM