Bakhri latest news: बल बितरित बखरी चिमनी में काम कर रहे 50 मजदूरों को दिए कंबल

Bakhri news:बखरी प्रखंड क्षेत्र के घाघरा कोयलामोहन गांव स्थित एसएमएस ईट भट्ठा मजदूरों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिमनी के प्रोपराइटर उपप्रमुख पति सह सामाजिक कार्यकर्ता बलराम सिंह कुशवाहा ने करीब पचास से अधिक मजदूरों को कंबल दिया।
इस दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि उन्हें इस तरह का कार्यक्रम आयोजन कर गरीबों की सेवा करने में दिल को तसल्ली मिलती है। प्रत्येक साल मेरे चिमनी पर काम करने वाले गरीब मजदूरों को कंबल मुहैया कराया जाता है। काम के बदले उन्हें उचित मजदूरी देना हमारा कर्तव्य बनता है।
लेकिन इंसानियत के नाते हम उन्हें कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान करते हैं। बढ़ते ठंड के मद्देनजर बुधवार को 50 मजदूरों को कंबल दिया गया है। उन्होंने कहा कि चिमनी पर काम करने वाले मजदूर मजदूर भीषण ठंड में भी जी तोड़ मेहनत मजदूरी करते हैं। ताकि उनलोगों को अपने परिवार के साथ ठंड में रहने में किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो सके।