Begusarai News: 125 करोड़ से 1 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा जल्द शुरु होगा निर्माण

1 km long elevated flyover
Publish : 18-03-2023 9:26 AM Updated : 18-03-2023 9:29 AM
Views : 322

आखिर लंबे संघर्ष के बाद बीहट चांदनी चौक पर लगभग 125 करोड़ की लागत से 1 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर गुरुवार को भारत सरकार के केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस पर अपनी सहमति प्रदान की गयी। बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह तथा राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा की पहल पर स्वीकृत एलिवेटेड फ्लाईओवर की घोषणा से बीहट सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बीहट सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इधर इस अवसर पर प्रेस वार्ता करते हुए बेगूसराय सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि बेगूसराय विकास की राह पर अग्रसर है।

 

लगभग चार दशक बाद फिर से बेगूसराय को विकास की ओर बढ़ चला है और इसके लिए बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि यह एलिवेटेड फ्लाई ओवर जनपद की मांग थी और इसके लिए बीहट सहित आसपास के राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोगों ने चांदनी चौक पर फ्लाईओवर के लिए सार्थक प्रयास किया था। खासकर के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, विधायक रामरतन सिंह, कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, जदयू नेता राम नारायण सिंह, लोजपा नेता सिंटू कुमार सिंह सहित बीहट के आम आवाम का इसमें सार्थक प्रयास किया गया था। जिस पर पहल करते हुए बेगूसराय सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अपनी मांग रखते हुए इसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।

    थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

    थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

    30-08-2023 8:14 PM
    Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

    Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

    23-08-2023 11:46 PM
    बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

    बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

    22-08-2023 8:44 PM
    बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

    बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

    22-08-2023 7:44 PM