पाक व चीन से लड़ाई लड़ने वाले हरदेव सिंह का निधन

चीन व पाकिस्तान के साथ लड़ाई में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिक 93 वर्षीय हरदेव सिंह का निधन हो गया। हरदेव सिंह भारतीय सेना में रहते हुए 1962 का चीन युद्ध, 1965 और 1971 के पाकिस्तान के युद्ध में सैनिक के रुप में लड़ाई लड़ चुके थे। काफी कड़क मिजाज व जोशीले इंसान हरदेव सिंह के निधन पर बेगूसराय पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन रामकृष्ण पाठक के साथ सैनिक संघ जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सलाहकार कैप्टन रामबली राय, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष केशव, उमेश सिंह, कामेश्वर सहनी, जवाहर सिंह, चंदन सहित दर्जनों पूर्व सैनिकों ने बिनोदपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा पार्थिव शरीर पर अंतिम सम्मान में तिरंगा एवम पुष्पचक्र अर्पित किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हरदेव बाबू बेगूसराय जिला पूर्व सैनिक संघ के स्तंभ थे। इनके जोशीले मार्गदर्शन में हमलोग आगे बढ़ते थे। वहीं वरिष्ठ सलाहकार रामबली सिंह ने कहा कि संघ को अपूर्णीय क्षति हुई है। संघ ने अपना योद्धा खो दिया है। अंतिम सम्मान में उनके भतीजे पूर्व सैनिक सूबेदार उमेश सिंह एवं पूर्व सैनिक पोता चंदन ने कंधा दिया।