Dhanush wife's news: रजनीकांत के दामाद से शादी करेगी 46 साल की विधवा एक्ट्रेस! पति की मौत के बाद अकेले पाल रही बेटी…

धनुष: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। धनुष एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल खबर है कि धनुष और एक्ट्रेस मीना एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। धनुष की दूसरी शादी की ये खबर आग की तरह फैल गई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस मीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं, आइए जानते हैं दोनों के बारे में विस्तार से।
अभिनेत्री मीना विद्यासागर विधवा हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी विद्यासागर से साल 2009 में हुई थी। एक्ट्रेस मीना के पति की पिछले साल कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। मीना एक बेटी की मां भी हैं। उसकी बेटी करीब 10-12 साल की है। जिसकी एक्ट्रेस अब अकेले ही अपनी परवरिश कर रही हैं।
एक्ट्रेस मीना विद्यासागर के पति का निधन कोरोना काल में हो गया। एक्ट्रेस की उम्र 46 साल है। वहीं अब उनका नाम अपने से 7 साल छोटे अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। धनुष महज 39 साल के हैं। मालूम हो कि धनुष तलाकशुदा हैं। पिछले साल ही सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने एक संयुक्त बयान जारी कर तलाक की घोषणा की थी।
हालांकि एक्ट्रेस मीना ने इन खबरों का खंडन किया है। अभिनेत्री मीना ने धनुष के साथ अपनी दूसरी शादी की वायरल हो रही खबरों को बकवास बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पति के निधन को अभी 1 साल ही हुआ है। फिर लोग इस तरह कैसे बात कर सकते हैं।